फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan foreign minister threatens India of nuclear attack

जनरल रावत के बयान के बाद पाकिस्तान ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी

Sun, 14 Jan 2018 06:27 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jan 2018 06:27 AM IST
विज्ञापन
Pakistan foreign minister threatens India of nuclear attack
पाकिस्तान
पाकिस्तान ने भारत को एक बार फिर परमाणु हमले की धमकी दी है। इससे पहले भी पाकिस्तान भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दे चुका है। इस बार यह धमकी भारतीय सेनाध्यक्ष बिपिन रावत के बयान के बाद आई है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्री आसिफ ने ट्वीट करके कहा कि भारतीय सेना प्रमुख गैर जिम्मेदार बयानबाजी कर रहे हैं जो कि ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बयानबाजी परमाणु हमले को आमंत्रित करने वाली है। आसिफ ने कहा कि अगर जनरल रावत चाहते हैं तो इस परमाणु हमले की आजमाइश कर सकते हैं। उनका संदेह दूर हो जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें- 42 बसों से बना दिया ऐसा बंकर, न्यूक्लियर अटैक तक झेलने की है पावर
विज्ञापन
विज्ञापन


रावत के बयान के बाद विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान को कमजोर समझने की कोशिश न करे पाकिस्तान अपनी रक्षा करने में सक्षम है।  

बता दें कि सेना प्रमुख जरनल रावत ने कहा था कि पाकिस्तान आतंकियों को लगातार भेजता ही रहेगा। हमारे सैनिक उनको मार देंगे लेकिन पाकिस्तान फिर भेज देगा। इसलिए अब हमने निर्णय लिया है कि पाकिस्तान की चौकियों को निशाना बनाया जाए। जहां से भारत आने वाले आतंकवादियों को मदद मिल रही है। जनरल रावत के इस बयान के बाद पाकिस्तान बौखला गया है तभी वह ऐसी बयानबाजी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed