फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: Explosion heard near Arfa Kareem Tower in Lahore

लाहौर में पाकिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के पास फिदायीन हमला, 25 की मौत

Tue, 25 Jul 2017 07:36 AM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Tue, 25 Jul 2017 07:36 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: Explosion heard near Arfa Kareem Tower in Lahore
- फोटो : Dawn

पाकिस्तान के लाहौर में धमाके की खबर है। धमाका शहर के अरफा करीब आईटी टावर के करीब हुआ है। मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ के आवास-कार्यालय के नजदीक एक शक्तिशाली बम धमाके में पुलिसकर्मी समेत 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


लाहौर पुलिस प्रमुख कैप्टन आमिन वैंस ने कहा कि धमाके निशाने पर पुलिस थे। उन्होंने इसकी भी पुष्टि की है कि यह एक आत्मघाती धमाका था। पुलिस एंड लाहौर विकास प्राधिकरण के अधिकारी दीबा शहनाज ने कहा कि अरफा करीम टावर के बाहर व्यस्त इलाके में यह धमाका हुआ, जो सीएम के मॉडल टाउन आवास के नजदीक है। इस विस्फोट में 20 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हैं। 
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शहर के अस्पतालों में भी आपात स्थिति घोषित कर दिया गया है। गौरतलब है कि अप्रैल में लाहौर के बेडिआन सड़क पर हुए आत्मघाती हमले छह व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हुए थे। इस हमले के दौरान जनसंख्या गणना टीम को निशाना बनाया गया था। वहीं, फरवरी में पंजाब एसेंबली के नजदीक हुए एक आत्मघाती धमाके में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत 14 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed