फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan election: PML-N President Shahbaz Sharif says I make Pakistan better than India

नवाज के भाई शाहबाज बोले- पाकिस्तान को भारत से बेहतर न बनाया तो नाम बदल देना

Sun, 22 Jul 2018 06:13 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jul 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
 Pakistan election: PML-N President Shahbaz Sharif says I make Pakistan better than India
पीएमएल-एन प्रमुख शाहबाज शरीफ (फाइल फोटो) - फोटो : PTV

पाकिस्तान में चुनाव नजदीक आने के साथ वादे और दावे भी एक से बढ़कर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख शाहबाज शरीफ ने कहा, ‘सत्ता में आने के बाद वह अपने देश को भारत से बेहतर बनाएंगे और यदि ऐसा नहीं कर पाए तो लोग चाहें उनका नाम बदल सकते हैं।’

विज्ञापन


शाहबाज, नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एम के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। शनिवार को पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले की एक रैली में उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा, ‘भारतीय वाघा बार्डर पर आएंगे और पाकिस्तानियों को अपना गुरु बुलाएंगे।’ पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके शाहबाज ने दावा किया कि वह पाकिस्तान को मलेशिया और तुर्की से भी आगे ले जायेंगे । 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद तथा तुर्की के राष्ट्रपति तायिप एर्दोआन से मिल कर उनसे सीखेंगे और पाकिस्तान को फिर से एक महान देश बनायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यू टर्न के संकेत की जगह लगे इमरान की तस्वीर :
शाहबाज ने कहा कि हमारे देश के साथ के झूठा वादा करने वाले इमरान खान जैसे नेताओं के पक्ष में मतदान करने से पाकिस्तान कभी महान देश नहीं बन सकता। शहबाज ने इमरान के खिलाफ चुटकी लेते हुए कहा कि सड़कों से ‘यू टर्न’ के संकेतक हटा कर वहां इमरान की तस्वीर चस्पां की जानी चाहिए, क्योंकि उनकी राजनीति आधारहीन आरोपों और झूठे वादों पर आधारित है। उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था लेकिन मेरे खिलाफ कुछ भी साबित नहीं हुआ।

आत्मघाती हमले में पीटीआई उम्मीदवार घायल, दो की मौत

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में हुए आत्मघाती हमले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का उम्मीदवार घायल हो गया जबकि दो लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव से ठीक पहले हुआ है।

पीके-99 चुनावी क्षेत्र के उम्मीदवार इकरमुल्लाह गंधापुर को आत्मघाती हमलावर ने तब निशाना बनाया जब वे एक चुनावी बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस हमले में उनके गार्ड और ड्राइवर की मौत हो गई। इकरमुल्लाह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इससे पहले इकरमुल्लाह के भाई और कानून मंत्री ईसरुल्लाह गंधापुर की आत्मघाती हमले में मौत हुई थी। वहीं एक अन्य हमले में जमियत-उलमा-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के नेता अकरम खान दुर्रानी के काफिले पर पर हमला किया गया जिसमें वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed