{"_id":"5ac899ae4f1c1bbe618b6076","slug":"pakistan-doesnt-discussed-militry-aid-issue-with-us-says-aizaz-ahmed-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदनाम पाकिस्तान बोला- हम सिर्फ इज्जत के भूखे हैं, नहीं चाहिए अमेरिका से मदद","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
बदनाम पाकिस्तान बोला- हम सिर्फ इज्जत के भूखे हैं, नहीं चाहिए अमेरिका से मदद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अमेरिका के साथ सैन्य मदद में की गई कटौती पर बातचीत नहीं कर रहा है। शनिवार को अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत एजाज अहमद चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी साझा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान की तरफ से इस मुद्दे पर हमने ट्रंप प्रशासन से कोई बातचीत नहीं की है। सच तो यह है कि हमें अमेरिका से मदद की जरूरत नहीं है। हमें सिर्फ सम्मान और गरिमा चाहिए। हालांकि हमसे जो मदद छीनी गई है हम इसे स्वीकार करते हैं, लेकिन हम आतंकवाद के खात्मे पर दिन रात काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
अहमद चौधरी ने आगे कहा 'पाकिस्तान आतंकवाद के खात्मे पर प्रतिबद्ध है जिसके लिए हमारा निरंतर प्रयास जारी है। अब यह अमेरिकी सरकार पर निर्भर करता है कि वह इस मुद्दे पर क्या निर्णय लेते हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय मदद पर लगाम लगाने का ऐलान किया था। जिसके बाद इसके अगले ही दिन अमेरिका से पाकिस्तान को मिलने वाली 1,624 करोड़ रुपये की सैन्य सहायता पर भी रोक लगा दी गई।
ट्रंप ने कहा था कि मोटी रकम लेकर पाकिस्तान ने सिर्फ अमेरिका को अबतक सिर्फ धोखे के अलावा और कुछ नहीं दिया है इसलिए पाक को दी जाने वाली सैन्य मदद पर रोक लगाई जाती है।