फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan does not want to join arms race in South Asia

‘पाक दक्षिण एशिया में हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं होना चाहता’

Fri, 13 Jan 2017 03:06 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Fri, 13 Jan 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
Pakistan does not want to join arms race in South Asia

खुद को पाक-साफ दिखाने की कोशिश के तहत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) के एक प्रतिनिधिमंडल से पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उनका देश दक्षिण एशिया में हथियारों की दौड़ में शामिल होने का इच्छुक नहीं है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान का यह बयान उच्च क्षमता वाले मिसाइल प्रौद्योगिकी के निर्यात को नियंत्रित करने वाले प्रतिष्ठित समूह का हिस्सा बनने के इस्लामाबाद के प्रयासों के बीच आया है।विदेश कार्यालय में अतिरिक्त सचिव तसनीम असलम ने एमटीसीआर के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि पाकिस्तान हमेशा सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। 
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल एमटीसीआर के महानिदेशक एचएएम सैंग-वूक के नेतृत्व में पाक आया है। दुनिया भर के 35 देशों के इस प्रतिष्ठित समूह की सदस्यता के लिए पाकिस्तान के दावे को मजबूत बनाते हुए उन्होंने कहा कि हथियार देने के मामले में उनके देश ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जियो न्यूज की खबर के मुताबिक तसनीम असलम ने कहा कि पाकिस्तान दक्षिण एशिया में हथियारों की दौड़ में शामिल होने का इच्छुक नहीं है। गौरतलब है कि भारत एसटीसीआर का सदस्य बन चुका है, जबकि चीन को अभी इस समूह की सदस्यता नहीं मिली है। चीन का आवेदन वर्ष 2004 से लंबित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed