पाकिस्तान ने लिया करतारपुर कॉरिडोर खोलने का फैसला, सिद्धू को फिर पाक पीएम ने भेजा न्योता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने साल 2019 में भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोलने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने बाबा गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती समारोह पर ये फैसला लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तान सरकार के हवाले से बताया कि 28 नवंबर 2018 को पाक प्रधानमंत्री इमरान खान, करतारपुर साहिब कॉरिडोर की आधारशिला रखने के मौके पर जबरदस्त समारोह का आयोजना करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण के भारत सरकार के फैसले के जवाब में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट कर कहां था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 28 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर को लेकर खुलासा करेंगे।
Pakistan has decided to open #KartarpurCorridor for the 550th Birth Anniversary of Baba Guru Nanak in 2019. Pakistan PM will inaugurate the groundbreaking ceremony of the facilities at the crossing on the Pakistan side, on 28 November 2018: Pakistan government pic.twitter.com/BiCO5IUMTE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 23, 2018
बता दें कि इस मौके में शामिल होने के लिए पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने न्योता दिया है। इमरान ने इस बार उन्हें 28 नवंबर को करतारपुर साहिब कॉरिडोर की आधारशिला रखने के मौके पर आयोजित किए जा रहे समारोह में बुलाया है। बता दें कि इमरान खान ने जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तो उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को न्योता भेजा था, सिद्धू समारोह में पहुंचे भी थे।
वहीं देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 26 नवंबर को गुरदासपुर के श्री डेरा बाबा नानक जी में प्रस्तावित करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर करतारपुर कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट ने पारित किया है।
पाकिस्तान के करतारपुर गलियारा समारोह में शामिल हो सकते हैं सिद्धू
पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि भारत के पंजाब सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू करतारपुर बॉर्डर गलियारा समारोह में भाग लेने के लिए यहां आ सकते हैं। शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
प्रधानमंत्री इमरान खान 28 नवंबर को इस सुविधा का शुभारंभ करेंगे। सिद्धू की यह इस साल पाकिस्तान की दूसरी यात्रा होगी। सिद्धू ने स्थानीय मीडिया को बताया कि 28 नवम्बर को होने वाले समारोह में उन्हें खान का निमंत्रण पाकर प्रसन्नता हुई है।