{"_id":"578f4d774f1c1b217fc4bf83","slug":"pakistan-court-orders-confiscate-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के कोर्ट ने मुशर्रफ की संपत्ति जब्त करने का दिया आदेश","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान के कोर्ट ने मुशर्रफ की संपत्ति जब्त करने का दिया आदेश
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
पुर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ
पाकिस्तान में पुर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह के मुकदमे में सुनवाई कर रही स्पेशल कोर्ट ने संपत्ति जब्त करने और बैंक खाते बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
परवेज मुशर्रफ पर पाकिस्तान में राजद्रोह का मुकदमा चल रहा है और वह देश से भागे हुए हैं। कोर्ट ने कई नोटिस दिये लेकिन परवेज मुशर्रफ उसके बावजूद कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
स्पेशल कोर्ट की तीन सदस्ययी बेंच के प्रमुख पेशावर हाईकोर्ट के जज मजहर आलम मियांखल ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कोर्ट के सामने हाजिर नहीं होने पर यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
स्पेशल कोर्ट ने अगली सुनवाई की कोई तारीख तय नहीं की है। सेपशल कोर्ट की सुनवाई को 72 वर्षीय परवेज मुशर्रफ के समर्पण या गिरफ्तारी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।