फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan claimed, seven soldiers killed in indian firing

पाक का आरोप, भारत की फायरिंग में मारे गए 7 जवान, उच्चायुक्त को किया तलब

Mon, 14 Nov 2016 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Nov 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
Pakistan claimed, seven soldiers killed in indian firing

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर चल रही फायरिंग में पाकिस्तान ने अपने सात जवानों के मारे जाने का दावा किया है। पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन की ओर से जारी बयान के अनुसार भारतीय सुरक्षाबलों की फायरिंग में उसके सात जवान हताहत हुए हैं जबकि कई गंभीर घायल हैं। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी वेबसाइट द डॉन के अनुसार आईएसपीआर की ओर से दी गई सूचना के अनुसार 'भिंबर सेक्टर में भारतीय जवानों की ओर से की गई फायरिंग में सात जवान शहीद हो गए।' 
विज्ञापन


आईएसपीआर के अनुसार पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने भारत की इस कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया है और भारतीय पोस्टों को निशाना बनाकर जोरदार फायरिंग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना भारतीय सुरक्षाबलों के हमले का कड़ा जवाब दे रही है, हमें अपने जवानों के बलिदान और बहादुरी पर गर्व है। 

पाकिस्तान का दावा भारतीय फायरिंग में उसके 25 नागरिकों की मौत

Pakistan claimed, seven soldiers killed in indian firing

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से लगातार इस बात का दावा किया जा रहा है कि भारतीय सुरक्षाबल लगातार उसके रिहाइयशी इलाकों को निशाना बना रहे हैं।

इसको लेकर उसने भारतीय अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों के सामने इस मुद्दे को उठाया भी था कि भारत की ओर से की जा रही फायरिंग में उसके 25 से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं और 103 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तानी अधिकारी भारत के समक्ष बीते पांच हफ्तों में कई विरोध भी जता चुके हैं। 

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में भारतीय सीमा में बसे रिहायशी इलाकों में भी काफी नुकसान पहुंच रहा है अभी तक दर्जनभर लोग इसके चलते अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि काफी संख्या में जवानों की मौत हुई है।

वहीं पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर इस्लामाबाद में तैनात भारतीय उच्चायुक्त को तलब करते हुए उनसे अपना विरोध जताया है। पाक विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबवाले को तलब कर विरोध जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed