{"_id":"5950ae3d4f1c1bff058b4593","slug":"pakistan-chief-javed-bajwa-blaims-on-india-for-serial-terrorists-attacks-in-their-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजवा ने लगाया इल्जाम- भारत ने करवाए पाकिस्तान में आतंकी हमले","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
बाजवा ने लगाया इल्जाम- भारत ने करवाए पाकिस्तान में आतंकी हमले
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद को सपोर्ट करने पर सवालों में घिरे रहने वाले पाकिस्तान ने इसका उलट आरोप भारत पर लगा दिया है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा का मानना है कि पाकिस्तान में हो रहे आतंकी हमलों के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का हाथ है। शुक्रवार को पाकिस्तान के परचिनार, क्वेटा और कराची में हमला हुआ, जिसमें करीब 85 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बाजवा का बयान ठीक उस समय में आया है, जब पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर गए हुए हैं और राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर उन्हें सच्चा दोस्त भी बताया है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत-अमेरिका की बैठके से पाक बौखला गया है और इसी वजह से ऐसी बयानबाजी उसकी और से की जा रही है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाक आर्मी चीफ का कहना है कि अफगानिस्तान के आतंकियों समूहों को रॉ का सपोर्ट मिलता है और उसी के इशारों पर हमलों को अंजाम दिया जाता है। उनका मानना है कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने में पीछे नहीं रहता है।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान को भारत और अफगानिस्तान के अच्छे रिश्तों से भी खासी नाराजगी रहती है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में भारत के परमानेंट रिप्रेजेंजेटिव अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान की किरकिरी की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अफगानिस्तान में आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्तान जिम्मेदार है। उन्होंने सवाल उठाया था कि अफगानिस्तान बॉर्डर पर छुपे आतंकियों को आखिर फंडिंग और हथियार कहां से मिल रहे हैं?