{"_id":"585439db4f1c1bb951649d20","slug":"pakistan-calls-on-deputy-high-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान-भ्ाारत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। साथ ही वह भारत पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप भी मढ़ रहा है। शुक्रवार को भी उसने भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया और संघर्ष विराम उल्लंघन के फर्जी आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने इस बार भारतीय सैनिकों पर बेवजह संघर्ष विराम के उल्लंघन करने और बच्चों को ले जा रहे स्कूली वैन को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।
पाकिस्तान के विदेश विभाग के कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और सार्क) मोहम्मद फैसल ने 16 दिसंबर को भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब कर एलओसी पर निकिअल सेक्टर में भारतीय सैनिकों द्वारा बेवजह संघर्ष विराम उल्लंघन और स्कूली वैन को निशाना बनाने का आरोप लगाया है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। बयान में कहा गया है कि स्कूली वैन पर की गई फायरिंग में एक नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि चार स्कूली बच्चे घायल हो गए थे।
विज्ञापन