{"_id":"5a2c11b74f1c1bc45b8bb0d5","slug":"pakistan-blocks-98-3-million-sims-of-sectarian-to-curb-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद पर पाक की बड़ी कार्रवाई, ब्लॉक किए कट्टरपंथियों के 9 करोड़ सिम","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आतंकवाद पर पाक की बड़ी कार्रवाई, ब्लॉक किए कट्टरपंथियों के 9 करोड़ सिम
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने आतंकी गतिविधियों वाले 937 वेब पते और दस वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। यह सभी वेब पते प्रतिबंधित संगठनों की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे थे। इस कार्रवाई का मकसद आतंकियों का इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस्तेमाल से रोकना है। इसके अलावा देश में कट्टरपंथियों को रोकने के लिए 9.83 करोड़ से ज्यादा सिम ब्लॉक किए गए।
विज्ञापन
सूचना और तकनीक मंत्रालय ने नेशनल एक्शन प्लान के अंतर्गत यह कार्रवाई की है। 2014 में पेशावर में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद 2015 में यह योजना बनाई गई थी। उस हमले में 150 लोग मारे गए थे, जिसमें से ज्यादातर बच्चे थे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अप्रैल में देश भर में जांच हुई, जिसमें पाया गया कि देश के 64 प्रतिबंधित संगठनों में से 41 संगठन फेसबुक पर मौजूद हैं। यहां उनके पेज, ग्रुप और प्रोफाइल हैं। इसमें विदेशी आतंकी और स्थानीय कट्टरपंथी से लेकर बलूचिस्तान और सिंध के अलगाव वादी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के अनुसार देश में कट्टरपंथी भाषण और सामग्री को रोकने के लिए 1351 केस रजिस्टर्ड हुए, 2525 लोग गिरफ्तार हुए और 70 दुकानें सील की गईं।