फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan bans protests in Islamabad

नवाज शरीफ से इस्तीफा मांग रहे इमरान खान की रैलियों पर पाकिस्तान में लगी रोक

Fri, 28 Oct 2016 03:40 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Fri, 28 Oct 2016 03:40 AM IST
विज्ञापन
Pakistan bans protests in Islamabad
imran khan

पाकिस्तान सरकार ने क्रिकेटर से राजनेता बने तहरीक ए इंसाफ के नेता इमरान खान के अगले हफ्ते होने वाली रैलियों पर रोक लगा दी है। सरकार ने दो महीने के लिए राजधानी में राजनीतिक रैलियों, विरोध प्रदर्शन और एक साथ पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

विज्ञापन


वहीं, इमरान खान ने कहा है कि वह प्रतिबंध का उल्लंघन करके विरोध प्रदर्शन का आयोजन करेंगे और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से इस्तीफे की मांग करेंगे। उनके इस वक्तव्य के बाद शहर में टकराव तथा संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने राजधानी में धारा 144 लगा दी है इसके तहत लोगों के एकत्र होने और हथियारों के प्रदर्शन प्रतिबंध है। बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार एक स्थान पर पांच से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो सकते हैं। रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक रैलियों और बड़े पैमाने पर समारोहों पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अधिसूचना दो नवंबर को इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ की प्रस्तावित रैली से पहले आई है। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी पनामा पेपर्स लीक मामले में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से इस्तीफे की मांग की रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed