{"_id":"5892ad0a4f1c1b0f0be803bf","slug":"pakistan-ban-hafiz-saeed-from-travelling","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के डर से आतंकी हाफिज नहीं जा पाएगा पाक से बाहर","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
अमेरिका के डर से आतंकी हाफिज नहीं जा पाएगा पाक से बाहर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Feb 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डर से पाकिस्तान ने अब मुंबई हमले के मास्टरमाइंड एवं जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद के विदेश दौरे पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। नजरबंदी के महज दो दिन बाद ही आतंकी हाफिज सईद के पाकिस्तान से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बुधवार को पाकिस्तान सरकार ने आतंकी हाफिज को विदेश दौरे की प्रतिबंधित सूची में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
वहीं, पाकिस्तानी संघीय वाणिज्य मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने कहा कि हाफिज के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। पाक के आंतरिक मंत्रालय ने विदेश यात्रा पर प्रतिबंधित लगाने वाली सूची को देश के सभी प्रांतीय सरकारों और संघीय जांच एजेंसियों को भेज दिया है।
विज्ञापन
इस सूची में जमात-उद-दावा समेत लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कुल 38 लोगों के नाम शामिल हैं। पाक सरकार के इस कदम से अब ये देश से बाहर नहीं जा पाएंगे। फिलहाल हाफिज 90 दिनों की नजरबंदी में है।
विज्ञापन