फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Army launches nationwide 'Operation Radd-ul-Fasaad'

आतंकियों का सफाया करने के लिए पाक सेना ने शुरू किया ऑपरेशन 'रद्द उल फसाद'

Thu, 23 Feb 2017 05:23 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 05:23 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Army launches nationwide 'Operation Radd-ul-Fasaad'
- फोटो : getty images
पाकिस्तान सेना ने देश से आतंकियों, उससे जुड़े संगठनों और कट्टरपंथियों के सफाये के लिए बुधवार को ‘रद्द उल फसाद’ नाम से नए सैन्य अभियान की शुरुआत की है। पाकिस्तान सेना ने यह कदम कुछ दिन पहले सिंध प्रांत में लाल शाहबाज कलंदर सूफी दरगाह में आत्मघाती हमले में 88 लोगों के मारे जाने के बाद उठाया है। 
विज्ञापन


सेना के जनसंपर्क विभाग की ओर जारी बयान में कहा गया कि ऑपरेशन रद्द-उल-फसाद का मकसद मोटे तौर पर कलह के खात्मे के लिए है, जिसे पूरे देश में चलाया जाएगा। बयान के अनुसार अभियान का लक्ष्य आतंकवाद के अवशिष्ट और अव्यक्त खतरे से निपटना है और पाकिस्तानी सीमा की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और अब तक किए गए ऑपरेशन के लाभ को मजबूत करने के लिए है। 
विज्ञापन

​पाकिस्तानी सेना ऑपरेशन जर्ब-ए-अज्ब चला चुकी है

Pakistan Army launches nationwide 'Operation Radd-ul-Fasaad'
सांकेतिक चित्र
बयान में यह भी कहा गया है कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तान की वायु सेना, नौ सेना, थल सेना और अन्य सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियां सक्रीय रूप से हिस्सा लेंगी और देश के आतंकवाद के खात्मे के लिए पाकिस्तानी सेना के प्रयासों में सहयोग करेगी।

पाकिस्तानी सेना ने 2014 में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र से आतंकियों को खदेड़ने के लिए उत्तरी वजीरिस्तान में ऑपरेशन जर्ब-ए-अज्ब चला चुकी है। सेना ने 2009 में स्वात घाटी क्षेत्र में राह ए रास्ता और इसी साल दक्षिण वजीरिस्तान में ऑपरेशन राह-ए-निजात चला चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed