फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan afraid of india on China Pak Economic Corridor project

खौफ में पाक, बोला- भारत बना रहा अरबों डॉलर के CPEC प्रोजेक्ट के खात्मे की योजना 

Mon, 05 Feb 2018 07:03 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Mon, 05 Feb 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
Pakistan afraid of india on China Pak Economic Corridor project

पाकिस्तान एक बार फिर से भारत के खिलाफ अफवाह फैलाने में लग गया है। उसने कहा है कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की अरबों डॉलर की परियोजना को नुकसान पहुंचाने के लिए भारत ने सीपीईसी के प्रतिष्ठानों पर हमला करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


पाक मीडिया में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, मंत्रालय ने गिलगिट-बाल्टिस्तान के गृह विभाग को एक पत्र लिखा है। इसमें चेतावनी दी गई है कि काराकोरम राजमार्ग और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं समेत सीपीईसी रूट पर भारत की तरफ से संभावित आतंकी हमले हो सकते हैं। 
विज्ञापन


पत्र में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने पत्र में दावा किया है कि भारत ने 400 मुस्लिम युवाओं को हमले का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अफगानिस्तान भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिलगिट-बाल्टिस्तान के गृह सचिव जावेद अकरम, पुलिस महानिरीक्षक सबीर अहमद ने पुलिस व अन्य खुफिया अधिकारियों के साथ शनिवार को दियामेर जिले का दौरा किया और काराकोरम राजमार्ग पर निर्मित दो दर्जन से ज्यादा पुलों समेत सीपीईसी रूट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिलगिट बाल्टिस्तान में विदेशी नागरिकों की आवाजाही पर निगरानी रखी जाएगी और उनके दस्तावेजों को जांचा जाएगा। वहीं क्षेत्र में संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया जाएगा।


बता दें कि सीपीईसी लिंक सड़कों, रेलवे और राजमार्गों के नेटवर्क के जरिए चीन के शिंजियांग प्रांत के काशगर और पाकिस्तान के बलूचिस्तान के ग्वादर बंदरगाह को जोड़ता है। वहीं पाक के कब्जे वाले कश्मीर से गुजरने के कारण भारत ने इस परियोजना पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed