{"_id":"592d3a8c4f1c1bed1abdb2d6","slug":"pakistan-41-banned-outfits-operate-openly-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक को लेकर फिर बेनकाब हुआ पाक, फेसबुक पर सक्रिय हैं 41 बैन संगठन","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आतंक को लेकर फिर बेनकाब हुआ पाक, फेसबुक पर सक्रिय हैं 41 बैन संगठन
amarujala.com- presented by: अकरम
Updated Tue, 30 May 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को सरकार की सरपरस्ती में पालना पोसना दुनिया से छुपा नहीं है। अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान द्वारा बैन किए गए 64 संगठनों में से 41 इस वक्त भी फेसबुक पर एक्टिव हैं। इसमें पाकिस्तानी तालिबान और लश्कर-ए-झांगवी जैसे संगठन भी हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट मुताबिक, इन 41 संगठनों के फेसबुक पर सैकड़ों पेज, ग्रुप्स और यूजर प्रोफाइल हैं। इनमें सुन्नी, शिया सांप्रदायिक समूह, पाकिस्तान में सक्रिय वैश्विक आतंकवादी संगठन, बलूचिस्तान और सिंध प्रान्त में अलगाववादियों के संगठन शामिल हैं।
विज्ञापन
इन सबमें सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा बैन संगठन एएसडब्ल्यूजे है जिसके फेसबुक पर 200 पेज हैं। इसके अलावा जिए सिंध मुत्तहिदा महाज के 160, सिपह-ए-सहबा के 148, बलूचिस्तान स्टुडेंट ऑर्गेनाइजेशन आजाद के 54 और सिपाह-ए-मुहम्मद के फेसबुक पर 45 पेज हैं।
विज्ञापन