{"_id":"57e8d0894f1c1bf80a5748f2","slug":"pakistan-1-000-times-stronger-than-in-1965-jamaat-e-islami","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"1965 की तुलना में हजार गुना ज्यादा ताकतवर है पाकिस्तान: जमात-ए-इस्लामी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
1965 की तुलना में हजार गुना ज्यादा ताकतवर है पाकिस्तान: जमात-ए-इस्लामी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Sep 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
Jamaat-e-Islami Chief Sirajul Haq
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के मुखिया सिराजुल हक ने शनिवार को कहा कि भारत युद्धोन्माद फैला रहा है जिससे पूरी दुनिया को ध्यान कश्मीर में भारत द्वारा किए जा रहे अत्याचारों से हटकर युद्ध पर आ जाए। सिराजुल हक ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि अगर युद्ध होता है तो भारत को 1965 की तुलना में हजार गुना मजबूत हो चुके पाकिस्तान का सामना करना होगा।
जमात-ए-इस्लामी के यूथ फेस्टिवल को संबोधित करते हुए सिराजुल ने विश्व समुदाय से भारत की युद्ध नीतियों और पाकिस्तान को इससे संभावित खतरों पर नोटिस लेने की अपील की है जिससे इस पूरे इलाके को युद्ध के साए में जीने के आतंक से मुक्ति मिले।
सिराजुल हक ने पूरी दुनिया को चेताते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच में अगर युद्ध होता है तो इसके लपेटे में पूरी दुनिया आएगी इसलिए विश्व समुदाय शांत न बैठे और भारत को रोकने के लिए खिलाफ कदम उठाए जिससे युद्ध की आशंकाओं को खत्म किया जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी साधा निशाना
PM MODI
सिराजुल हक की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल की एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और वहां के नेताओं पर जमकर निशाना साधा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए जमात चीफ ने कहा, 'भारत काफी समय से उग्रवाद से जूझ रहा है। हिंदू कट्टरपंथी धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों जैसे मुस्लिम, सिख और क्रिस्चनों के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार करते हैं। आर्थिक मोर्च पर भारत गरीबी से प्रभावित है और लाखों नागरिक खाली पेट सोने को मजबूर हैं।' सिराजुल ने कहा कि ऐसे में भी मोदी अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ जहर उगल रहे हैं।
बता दें कि कि जमात-ए-इस्लामी चीफ सिराजुल हक का अक्सर पीएम मोदी और भारत के विरुद्ध विवादित बयान आता रहता है। मोदी की पाकिस्तान की यात्रा पर सिराजुल हक ने कहा था कि क्या पाक को खाला का घर समझकर आ गए मोदी। यही नहीं, हक ने मोदी पर 1 अरब रुपये का इनाम देने की घोषणा भी कर दी थी।