फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak wants to buy more F 16 fighter planes from America

F 16 लड़ाकू विमान खरीदने की जुगत में पाकिस्तान

Wed, 16 Mar 2016 05:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 05:48 AM IST
सार

  • लड़ाकू विमान को पाक को देने को लेकर भारत पहले ही एतराज जता चुका है
  • विमान खरीदने के लिए रूस और फ्रांस की ओर भी गड़ाए है निगाह

विज्ञापन
Pak wants to buy more F 16 fighter planes from America
F16

विस्तार

पाकिस्तान अमेरिका से और एफ-16 लड़ाकू विमान हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाक अमेरिका से 10 और एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने की फिराक में है।

विज्ञापन


साथ ही वह नए विमानों के लिए रूस और फ्रांस की ओर भी नजर गड़ाए हुए है। वह भारत की तरह अपने पुराने विमानों को नए विमानों से बदलना चाहता है। जेन्स डिफेंस वीकली की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका से मौजूदा करार के तहत आठ एफ-16 लड़ाकू विमान सफलतापूर्वक मिलने के बाद पाक 10 और लड़ाकू विमान खरीदने की मांग करेगा।
विज्ञापन


वहीं, अमेरिका की ओर से आठ लड़ाकू विमान को पाक को देने को लेकर भारत पहले ही एतराज जता चुका है। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने जेन्स डिफेंस वीकली के हवाले से बताया कि पाकिस्तान नए 16सी/डी ब्लॉक 52 मल्टी-रोल फाइटर्स चाहता है, जो सटीकता से हमला करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रिहाइशी इलाकों में छिपने पर आतंकवादियों को सटीकता के साथ निशाना बनाया जा सकेगा, जिससे नागरिकों की जानमाल के नुकसान को कम किया जा सकेगा। 

विमान खरीदने के लिए रूस और फ्रांस की ओर भी गड़ाए है निगाह

Pak wants to buy more F 16 fighter planes from America
f 16 जेट

जेन्स डिफेंस वीकली ने एक  वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी के हवाले से बताया कि 10 और एफ-16 लड़ाकू विमानों को खरीदने का फैसला लिया गया है। हालांकि इन अतिरिक्त लड़ाकू विमानों को खरीदने का समय अभी निर्धारित किया जाना है।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी वायुसेना को 190 विमानों को 2020 तक अपने बेड़े से हटाने की जरूरत होगी।

पाक अधिकारी ने कहा कि हम फ्रांस या रूस से भी विमानों को खरीदने का विकल्प देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 350 से 400 विमानों को यथास्थित बनाए रखेगा। वह विमानों की संख्या को लेकर भारत की बराबरी नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed