फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pak supreme court tensed after bhagwan ram statue misapprehend from Katas Raj Temples

पाकिस्तान के कटासराज मंदिर से भगवान राम की मूर्ति गायब, SC ने जताई चिंता

Wed, 13 Dec 2017 07:10 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Wed, 13 Dec 2017 07:10 AM IST
विज्ञापन
pak supreme court tensed after bhagwan ram statue misapprehend from Katas Raj Temples

पाकिस्तान के ऐतिहासिक कटासराज मंदिर में भगवान राम और हनुमान की मूर्तियां न होने पर वहां के सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। इतना ही नहीं मंदिर परिसर में तालाब के सूखने पर भी कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की। अदालत इस मामले में अदालत पंजाब प्रांत के गृह सचिव और विदेश सचिव को तलब कर सकती है।

विज्ञापन


पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस साकिब निसार ने मंदिर के तालाब के सूखने पर स्वत: संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से पूछा है, ‘क्या मूर्तियां भी संभाल कर रखी हैं या उन्हें भी कहीं और विस्थापित कर दिया।’ कोर्ट ने कहा कि ठोस कार्रवाई होने तक इस मामले को नहीं छोड़ेंगे। सुनवाई के दौरान इवैकुई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के वकील ने मौजूदा हालात के लिए बोर्ड के पूर्व चेयरमैन आसिफ हाशमी को जिम्मेदार बताया। 
विज्ञापन


वकील ने कोर्ट को बताया कि हाशमी ने भ्रष्टाचार के जरिये लाखों रुपये बनाए और देश छोड़ कर भाग गया। इस पर जज ने कहा कि हाशमी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। पाकिस्तान के अखबारों ने तालाब के सूखने का कारण उसके पास स्थित सीमेंट कारखानों द्वारा भारी मात्रा में भूजल दोहन करना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पनामागेट मामला: नवाज शरीफ के खिलाफ JIT ने SC को सौंपी रिपोर्ट


चीफ जस्टिस निसार की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को सुनवाई के बाद तालाब के पास वाले कारखानों को ‘विध्वंसक’ करार दिया। पीठ ने साथ ही उन सीमेंट फैक्ट्रियों का ब्योरा भी मांगा है। मामले में पेश पंजाब प्रांत के सरकारी वकील ने अदालत को तालाब के पास के सीमेंट कारखानों का ब्योरा दिया। मुख्य न्यायाधीश ने निचली अदालतों को इस मामले से जुड़ी किसी भी याचिका पर सुनवाई न करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पिछले महीने सुनवाई में कहा था कि कटासराज मंदिर पर कोई समझौता नहीं होगा। पीठ ने इसकी जांच के लिए सरकार को एक समिति गठित करने का निर्देश दिया था। 

कटासराज मंदिर
कटासराज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में स्थित हिंदुओं का प्रसिद्ध मंदिर है। यह 2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। ‘कटास’ संस्कृत शब्द कटाक्ष का अपभ्रंश है, जिसका अर्थ है ‘अश्रुपूर्ण आंखें।’ मान्यता के अनुसार भगवान शिव की पत्नी सती की मौत पर शिव के रोने के कारण कटासराज मंदिर परिसर में आंसू का तालाब बन गया था। वर्ष 2005 में अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी कटासराज मंदिर भी गए थे और पाकिस्तान सरकार द्वारा शुरू किए गए मंदिर के संरक्षण कार्य का उद्घाटन भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed