{"_id":"597035574f1c1b682f8b48a1","slug":"pak-pm-nawaz-sharif-said-he-refused-5-billion-dollar-offer-of-us-for-conducting-nuclear-test-in-1998","type":"story","status":"publish","title_hn":"1998 न्यूक्लियर टेस्ट न करने के लिए US ने दिया था 5 बिलियन डॉलर का ऑफर: नवाज","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
1998 न्यूक्लियर टेस्ट न करने के लिए US ने दिया था 5 बिलियन डॉलर का ऑफर: नवाज
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Dawn
पनामा गेट घोटाले में घिरे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी सफाई में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 1998 में पाक की ओर किए गए न्यूक्लिर टेस्ट को न किए जाने के लिए उन्हें अमेरिका की ओर से मोटी रकम ऑफर की गई। सूत्रों के मुताबिक उन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने करीब 5 बिलियन डॉलर का ऑफर किया था।
विज्ञापन
पंजाब के सिलिकोट में राजनीतिक मीटिंग में पहुंचे नवाज ने कहा कि अगर वो देश के प्रति वफादार नहीं होते तो वो मोटी रकम उनकी जेब में होती। दरअसल, पनामा गेट में हुए खुलासों में ये भी सामने आया है कि शरीफ ने 5 बिलियन डॉलर का ऑफर इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि शायद ये टेस्ट करने के लिए उन्हें चीन से 50 बिलियन डॉलर मिल सकते थे।
विज्ञापन
बता दें कि वे और उनका परिवार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा हुआ है और विपक्ष उनके इस्तीफे पर लगातार नजर बिठाए हुए हैं। नवाज के खिलाफ विरोध बढ़ने की वजह से सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवाई हो रही है और संयुक्त जांच समिति पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन