{"_id":"5c730886bdec227368422f04","slug":"pak-pm-imran-khan-appeal-to-pm-narendra-modi-give-an-opportunity-for-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इमरान खान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील, शांति का एक मौका दें","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: इमरान खान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील, शांति का एक मौका दें
Mon, 25 Feb 2019 02:41 AM IST
sapna singla
इस्लामाबाद
इस्लामाबाद
Published by: sapna singla
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से बदले की कार्रवाई से आशंकित पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शांति का एक मौका मांगा है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह अपनी बात पर अडिग हैं और यदि नई दिल्ली हमें पुलवामा हमले पर कोई कार्रवाई लायक जानकारी देता है तो हम तत्काल कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
इमरान का यह बयान पीएम मोदी के राजस्थान में एक रैली में दिए गए उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें पीएम ने कहा था कि पूरे विश्व में आतंकवाद के खिलाफ आम राय है। यह बदला हुआ भारत है। पुलवामा हमले के दर्द को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आतंकवाद से निपटना हमें आता है।
विज्ञापन
इमरान के पीएम बनने पर हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा था कि हमने गरीबी और अशिक्षा से लड़ने की बात की थी। पाक पीएम ने कहा था कि वह पठान के बेटे हैं और सच्चे आदमी हैं। अब देखते हैं कि वह अपना वादा कैसे पूरा करते हैं।
विज्ञापन
पाक पीएम कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, इमरान खान अपने बयान पर कायम हैं कि यदि भारत कार्रवाई करने योग्य जानकारी देता है तो हम तत्काल कार्रवाई करेंगे। पीएम मोदी को शांति के लिए एक मौका देना चाहिए।