पाक: सेना ने 910 तालिबानी लड़ाकों को मारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना का कहना है कि उसने उत्तरी वजीरिस्तान के मुख्य शहरों पर नियंत्रण कर लिया है। सेना का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान अब तक उसके 80 से ज्यादा जवान मारे गए हैं।
पाकिस्तान तालिबान के साथ शांति वार्ता टूटने के बाद सेना ने जून में तालिबान के खिलाफ बडा अभियान शुरू किया था।
इस अभियान की वजह से करीब एक लाख लोगों को विस्थापित भी होना पडा है।
सेना के संचार विभाग आईएसपीआर ने बुधवार सुबह जारी एक बयान में ये आंकडे पेश किए।
क्या कहना है सेना का..
सेना का कहना है कि खजूरी, मीर अली, मीरान शाह, दत्ता खेल रोड और घरीयोम कस्बे उसके नियंत्रण में हैं।
सेना ने ये 27 बम बनाने की फैक्ट्रियों, एक-एक रॉकेट और गोला-बारूद फैक्ट्रियों को भी नष्ट करने का दावा किया है।
सेना के बयान में कहा गया है कि उसके 82 जवान मारे गए हैं और 269 घायल हुए हैं।
हालांकि सेना के इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है क्योंकि जहाँ ऑपरेशन चल रहा है वहाँ तक स्वतंत्र मीडिया की पहुँच नहीं है।
आईएसपीआर ने विस्थापितों के लिए राहत अभियान की जानकारी देते हुए बताया है कि बन्नू, डेरा इस्माइल खान, और टांक में 97 हजार विस्थापितों को खाने-पीने का सामान पहुँचाया जा रहा है।