{"_id":"5b58c99d4f1c1b27618b6e36","slug":"pak-election-polling-for-272-general-seats-of-national-assembly-results-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान चुनाव: नेशनल असेंबली की 272 सामान्य सीटों के लिए हुआ मतदान, परिणाम आज ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान चुनाव: नेशनल असेंबली की 272 सामान्य सीटों के लिए हुआ मतदान, परिणाम आज
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल असेंबली में कुल 342 सीटें हैं। 60 सीटें महिलाएं और 10 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। बाकी 272 सीटों पर वोटिंग हुई। चार प्रांत- पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में भी नई सरकार चुनी जाएगी। अब तक के सर्वे के मुताबिक, इमरान खान सरकार बनाते दिख रहे हैं। हालांकि, नवाज शरीफ का जेल जाना इमोशनल कार्ड के रूप में उनकी पार्टी पीएमएल-एन को फायदा पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
इमरान सबसे ज्यादा पांच सीटों पर चुनाव लड़ रहे
इमरान खान शहबाज शरीफ बिलावल भुट्टो
एनए-35 (बन्नू) एनए-249 (कराची वेस्ट-2) एनए-8 (मालाकंद)
एनए-53 (इस्लामाबाद-2) एनए-132 (लाहौर-10) एनए-200 (लरकाना-1)
एनए-95 (मियांवाली-1) एनए-3 (स्वात-2) एनए-246 (ल्यारी)
एनए-131 (लाहौर-9) एनए-192 (डेरा गाजी खान-4)
एनए-243 (कराची ईस्ट-2)
सभी सीटें जीतने की स्थिति में ये उम्मीदवार कोई एक सीट ही रख सकेंगे, बाकी से इस्तीफा देना होगा।
आखिरी तख्तापलट के बाद पाक में 3 चुनाव हुए, तीनों बार अलग-अलग दल जीते
पार्टी 2013 में सीटें 2008 में सीटें 2002 में सीटें
पीएमएल-एन 126 69 19
पीपीपी 31 91 81
पीटीआई 28 बहिष्कार किया 01
पीएमएल-क्यू 02 38 126
1999 में मुशर्रफ ने तख्तापलट किया था, इसके बाद 2002 में चुनाव हुए। पिछले 10 चुनाव में किसी भी पार्टी को लगातार दूसरी बार जीत नहीं मिली। 1970 से 2013 के चुनाव में हर बार अलग-अलग दल जीते।
विज्ञापन
किस प्रांत में कितनी सीटें?
प्रांत कुल सीटें
पंजाब 141
सिंध 61
खैबर पख्तूनख्वा 39
बलूचिस्तान 16
फाटा (कबाइली इलाका) 12
फेडरल कैपिटल 3
कुल 272
प्रांतीय चुनाव कहां-कितनी सीटें, पिछली बार किसे सत्ता मिली?
प्रांत कुल सीटें पिछली बार कौन जीता?
पंजाब 297 213 सीटों के साथ पीएमएल-एन
सिंध 130 69 सीटों के साथ पीपीपी
खैबर पख्तूनख्वा 99 35 सीटों के साथ पीटीआई
बलूचिस्तान 51 19 सीटों के साथ पीएमएल-एन और पीकेएमएपी गठबंधन