फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak Beheading Squad Intercepted along LOC in Poonch Yesterday Were Army Commandos

पुंछ में BAT की कार्रवाई में पाक सेना के एसएसजी कमांडो भी शामिल थे

Sat, 24 Jun 2017 05:20 AM IST
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Sat, 24 Jun 2017 05:20 AM IST
विज्ञापन
Pak Beheading Squad Intercepted along LOC in Poonch Yesterday Were Army Commandos
- फोटो : File Photo

पुंछ में हुई पाक बैट टीम की कार्रवाई में आतंकवादी नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप  (एसएसजी) के छह कमांडो शामिल थे। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के गुरंग व समीला पोस्ट के बीच बृहस्पतिवार दोपहर भारतीय सेना की 10 जवानों की टुकड़ी गश्त पर थी तभी उन्हें जंगल में किसी की मौजूदगी का आभास हुआ। 

विज्ञापन


घुसपैठ की आशंका में जवानों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिसमें पाक सेना के दो जवान मारे गए, लेकिन इसी दौरान दुश्मन की ओर से हुई फायरिंग में सेना के दो जवान शहीद हो गए। इस घटना के बाद एलओसी पर दोनों ओर स्थित चौकियों से भी जबरदस्त गोलीबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन


सेना के मुताबिक एसएसजी के कमांडो एलओसी पार कर 600 मीटर भीतर आ गए थे और भारतीय चौकी से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर घात लगाकर बैठे थे। अगर गश्ती दल से इनका सामना नहीं होता तो उनका इरादा बड़ी वारदात को अंजाम देने का था। मारे गए पाक सेना के एक जवान को अन्य जवान अपने साथ ले गए, लेकिन दूसरे को वे नहीं ले जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत पाक से कहेगा कि वह मारे गए अपने दूसरे जवान का भी शव ले जाए। अगर पाक इनकार करता है तो उसे भारत में ही दफना दिया जाएगा। सेना के उच्चपदस्थ सूत्र ने बताया कि पाक बैट की ऐसी कार्रवाई आम तौर पर देर रात या सुबह के समय होती है, लेकिन इस बार उन्होंने दोपहर में अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed