{"_id":"58871bb24f1c1bbe6bcf4a56","slug":"pak-army-chief-seek-jawans-to-remain-ready-for-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी खतरों को विफल करने के लिए रहें तैयार : पाक सेना प्रमुख ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
सभी खतरों को विफल करने के लिए रहें तैयार : पाक सेना प्रमुख
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Jan 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
general bajwa
- फोटो : general bajwa
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सैनिकों से कहा है कि वे सभी प्रकार के खतरों को नाकाम करने के लिए तैयार रहें। इसके लिए वे खुद को पूरी तरह से प्रशिक्षित और सैन्य रणनीति के बराबर रखें। पाक सेना प्रमुख मुल्तान गैरीसन में इलीट स्ट्राइक कोर के सैनिकों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
बाजवा ने कहा, ‘आतंकवाद का मुकाबला करने के अभियानों के हमारे अनुभव ने हमारी लड़ाई को कठिन बना दिया है। हमें परिचालन तैयारियों को और सुदृढ़ करना है।’उन्होंने अधिकारियों और सैनिकों को पूरी तरह से प्रशिक्षित रहने और सभी प्रकार के खतरों को नाकाम करने के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन
जनरल बाजवा ने फाटा और केपी में आतंकवाद के मुकाबले के लिए चल रहे अभियानों में मुल्तान कोर से सैनिकों की भागीदारी को सराहा। साथ ही उन्होंने किसी भी प्रकार के खतरों से निपटने के लिए तैयार रहने को भी कहा।
विज्ञापन
