{"_id":"571961784f1c1baa208b4d0d","slug":"pak-army-chief-general-dismissed-11-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना प्रमुख ने दो जनरल समेत 11 अधिकारी किए बर्खास्त","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक सेना प्रमुख ने दो जनरल समेत 11 अधिकारी किए बर्खास्त
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Fri, 22 Apr 2016 04:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप में दो वरिष्ठ जनरलों समेत 11 शीर्ष अधिकारियों को पद से हटा दिया है। हटाए गए अफसरों में एक लेफ्टिनेंट जनरल, एक मेजर जनरल, पांच ब्रिगेडियर, तीन कर्नल और एक मेजर शामिल है। इसके अलावा दो सैनिकों को भी भ्रष्टाचार के ही आरोपों में बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन
सेना प्रमुख के इस कदम से माना जा रहा है कि शरीफ सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हाल ही में पनामा पेपर लीक मामले में पीएम शरीफ के बेटों का नाम आया था। जिसके बाद से शरीफ के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
जनरल राहील ने यह कदम ऐसे मौके पर उठाया है, जब हाल ही में उन्होंने हर सतह पर जवाबदेही को मुमकिन बनाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि दहशतगर्दी के खिलाफ चल रही लड़ाई के साथ देश से भ्रष्टाचार को खत्म किए बगैर देश में शांति और स्थिरता मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए हर स्तर पर जवाबदेही तय करना जरूरी है। हालांकि सैन्य अधिकारियों की बर्खास्तगी के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सभी स्थानीय टीवी चैनलों पर अधिकारियों को हटाने की खबर चल रही है।
जनरल राहील के इस कदम का महत्व इसलिए और बढ़ गया है, क्योंकि हाल ही में पनामा पेपर्स लीक्स में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटों का नाम आया था। पनामा पेपर्स लीक में कथित तौर पर नवाज के दोनों बेटों ने ऑफशोर कंपनियों में निवेश किया है।
इस मामले में विपक्ष ने जांच की मांग के साथ नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग भी की है। माना जा रहा है कि जनरल शरीफ के हालिया कदम का असर सरकार पर पड़ सकता है और शरीफ के इस्तीफे की मांग भी तेज हो सकती है।