फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Ousted Pakistani PM Nawaz Sharif To Seek His Parliament Seat for his wife

पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ की सीट से पत्नी कुलसुम लड़ेंगी चुनाव, नामांकन पत्र किया दाखिल

Sat, 12 Aug 2017 03:37 AM IST
एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Updated Sat, 12 Aug 2017 03:37 AM IST
विज्ञापन
Ousted Pakistani PM Nawaz Sharif To Seek His Parliament Seat for his wife
kulsum nawaz sharif

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के चलते खाली हुई सीट से उनकी पत्नी कुलसुम नवाज चुनाव लड़ेंगी। शुक्रवार को उन्होंने सत्तारूढ़ पीएमएल-एन पार्टी की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी के सदस्य आसिफ किरमानी और कैप्टन सफ्दार ने कुलसुम का नामांकन पत्र दाखिल किया। 60 वर्षीय कुलसुम एनए-120 सीट से आगामी उपचुनाव में पार्टी की ओर से उतरेंगी।
विज्ञापन


किरमानी ने दावा किया कि एनए-120 सीट से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान और नवाज शरीफ के अन्य विरोधियों की हार तय हैं। गौरतलब है कि पनामागेट में 28 जुलाई को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने शरीफ को अयोग्य करार दिया था जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद त्यागना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे एनए-120 सीट खाली हो गई थी। शरीफ परिवार के एक करीबी ने बताया कि नवाज शरीफ ने यह बेहतरीन कदम उठाया है। अपनी पत्नी को इस सीट से खड़ा कर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास में एक बार फिर जाने की योजना तैयार कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed