फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   2 killed and 26 injured in IED blast in Pakistan

पाकिस्तान में IED ब्लास्ट, 2 की मौत, 26 घायल

Fri, 11 Aug 2017 09:59 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Fri, 11 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
2 killed and 26 injured in IED blast in Pakistan
IED blast in Pakistan - फोटो : indian express

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में आज हुये एक आईईडी धमाके में दो लोगों की मौत हो गयी और 26 अन्य घायल हो गये।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि धमाका नवागई तहसील चाहरमांग इलाके में हुआ और इसके निशाने पर मजदूर थे। उन्होंने बताया कि मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन सड़क पर रखे आईईडी की चपेट में आ गया जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 26 अन्य घायल हो गये।
विज्ञापन


घायलों को एजेंसी हेडक्वार्टर हॉस्पीटल ले जाया गया जहां कुछ घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने खोज अभियान शुरू कर दिया है। यह धमाका ऐसे वक्त हुआ जब सेना राजगल घाटी में ऑपरेशन खैबर-4 चला रही है। यह इलाका पाक-अफगान सीमा पर स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed