{"_id":"5709359d4f1c1b5b27c810c9","slug":"nona-bailable-warrant-against-musharraf-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुशर्रफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
मुशर्रफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Apr 2016 10:32 PM IST
सार
- वारंट उनको 2007 में न्यायाधीशों को अवैध रूप से बंधक बनाने के मामले में कोर्ट में पेश न होने के कारण जारी किया गया है
- मुशर्रफ अपना इलाज कराने के लिए दुबई में हैं
विज्ञापन
परवेज मुशर्रफ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक अदालत (एटीसी) ने पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट उनको 2007 में न्यायाधीशों को अवैध रूप से बंधक बनाने के मामले में कोर्ट में पेश न होने के कारण जारी किया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल मुशर्रफ अपना इलाज कराने के लिए दुबई में हैं। एटीसी के न्यायाधीश सोहेल इकराम ने मामले की सुनवाई के दौरान मुशर्रफ की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनको विदेश जाने से पहले कोर्ट से इजाजत लेनी चाहिए।
विज्ञापन
मालूम हो कि मुशर्रफ पर 2007 में इमरजेंसी लगाने और उस दौरान न्यायाधीशों को मनमाने ढंग से बर्खास्त करने पर मुकदमा चल रहा है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो हत्याकांड एवं इस्लामाबाद में हुए एक कट्टरपंथी मौलवी की हत्या में कथित तौर पर संलिप्त होने का मुकदमा भी चल रहा है। मुशर्रफ 1999 से लेकर 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे।
विज्ञापन