ओबामा से मिलेंगे शरीफ, उठाएंगे भारत-पाक वार्ता का मसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की होने वाली अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा के सामने भारत-पाक वार्ता का मसला उठाया जाएगा।
अजीज ने सोमवार को पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि भारत-पाक के बीच रुकी शांति प्रक्रिया का मसला और अन्य मुद्दों पर ओबामा-शरीफ मुलाकात में चर्चा होगी।
शरीफ के 22 अक्तूबर को वाशिंगटन में ओबामा से मुलाकात करने की उम्मीद है। वह अमेरिकी राष्ट्रपति के निमंत्रण पर अमेरिका जा रहे हैं।
अजीज ने यह भी संकेत दिया कि पाकिस्तान अपने भूभाग में विध्वंसकारी गतिविधियों में भारत की संलिप्तता के बारे में भी ओबामा को डोजियर सौंपेगा। इस बारे में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के साथ भी दस्तावेजों को साझा किया जाएगा।
22 अक्तूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलेंगे पाक पीएम
पाकिस्तान भारतीय बाह्य खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनाल्सिस विंग (रॉ) सहित अन्य सरकारी संस्थाओं पर पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाता रहा है।
भारत पाकिस्तान के इन आरोपों को खारिज करता रहा है। सीमा पर गोलीबारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव विश्व शांति के लिए खतरा है।