फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Nawaz Sharif reviews situation with cabinet ministers after India's surgical strikes 

'सर्जिकल स्ट्राइक' के सबूत मिटाने में जुटा पाकिस्तान, नवाज शरीफ ने की आपात बैठक

Fri, 30 Sep 2016 01:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Sep 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif reviews situation with cabinet ministers after India's surgical strikes 
नवाज शरीफ
उड़ी हमले के जवाब में भारतीय सेना की 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। भारतीय सेना के ऑपरेशन में हुए नुकसान को छिपाने और सबूत मिटाने के लिए पाकिस्तान ने अपने तरीके से प्रयास शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना के हाथों मारे गए आतंकियों के शवों को चुपचाप दफना दिया गया है। 
विज्ञापन


मसूद और हाफिज को चुप रहने की सलाह

पाकिस्तान ने जैश ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर और जमात उद- दावा चीफ हाफिज सईद को मुंह बंद रखने की सलाह दी है। भारत के खिलाफ अकसर जहर उगलने वाले हाफिज सईद की भारतीय सेना के ऑपरेशन पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ सामने आया था। इस हमले के बाद से ही भारत पर पाकिस्तान के आतंकियों कैंपों पर कड़ी कार्रवाई करने का दबाव था। गुरुवार को भारतीय सेना ने दावा किया कि उसने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार जाकर आतंकियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक की, जिसमें कई आतंकी मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed