{"_id":"59ca0a2d4f1c1ba9538b4716","slug":"nawaz-sharif-appeared-an-accountability-court-to-face-the-corruption-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनामा मामले में पाक कोर्ट में पेश हुए नवाज शरीफ, 10 मिनट में ही निकले बाहर ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पनामा मामले में पाक कोर्ट में पेश हुए नवाज शरीफ, 10 मिनट में ही निकले बाहर
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनामा घोटाले में पाक पूर्व पीएम नवाज शरीफ अदालत में पेश हुए। अपनी पत्नी का लंदन में इलाज करवा रहे शरीफ सोमवार को ही पाकिस्तान लौटे थे। शरीफ मंगलवार को जवाबदेही अदालत में पेश हुए और उन्होंने जज मुहम्मद बशीर को बताया कि उनकी पत्नी की तबियत खराब होने की वजह से उनकी देखभाल की जरूरत है।
विज्ञापन
पढ़ें: पाकिस्तान: नवाज शरीफ और उनके परिवार की संपत्तियां फ्रीज, वित्त मंत्री भी नपे
विज्ञापन
जिसके बाद शरीफ को अदालत से जाने की छूट मिल गयी। आपको बता दें कि शरीफ केवल 10 मिनट ही अदालत में रहे। उनके काफिले में 35 से ज्यादा गाड़ियां थीं। मामले की सुनवाई के लिए अभी अगली तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। लंदन में शरीफ की पत्नी का कैंसर का इलाज चल रहा है जिसकी वजह से शरीफ और उनका परिवार 31 अगस्त से लंदन में ही हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: फौज के नियंत्रण में है पाकिस्तान
आपको बता दें कि 28 जुलाई 2017 को शरीफ को पाक सुप्रीम कोर्ट ने बेईमानी के मामले में दोषी माना था और प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य ठहराया था। जिसके बाद शरीफ को पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। शरीफ की बेटी और दामाद के खिलाफ भी भ्रष्टाचार का मामला चल रहा है।