{"_id":"5a10a9514f1c1bdb538be10b","slug":"nawaz-sharif-and-family-members-may-face-travel-restrictions-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ और उनके परिवार के सदस्यों के पाक छोड़ने पर लग सकती रोक","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
नवाज शरीफ और उनके परिवार के सदस्यों के पाक छोड़ने पर लग सकती रोक
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Sun, 19 Nov 2017 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनामा पेपर्स मामले में पीएम पद से हटाए गए नवाज शरीफ और उनके परिवार के सदस्यों के पाकिस्तान छोड़ने पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई कि देश की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने निकास नियंत्रण सूची (ईसीएल) में इन लोगों के नाम शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन
डॉन ने खबर दी कि नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) के लाहौर कार्यालय ने शरीफ, उनके बेटे हुसैन और हसन, बेटी मरियम और दामाद मोहम्मद सफदर का नाम ईसीएल सूची में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन
एनएबी इस्लामाबाद के प्रवक्ता के अनुसार यदि इन लोगों का नाम सूची में शामिल हो जाता है तो इन लोगों को यात्रा प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है।
67 वर्षीय शरीफ और उनके परिवार के सदस्य लंदन में अपनी संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
अघोषित आय के मामले में देश की सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अयोग्य ठहराए जाने का बाद शरीफ ने इस साल जुलाई में इस्तीफा दे दिया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एनएबी ने शरीफ, उनके बच्चों और दामाद के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए थे।