फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   National Accountability Court orders to produce Nawaz sharif on monday for hearing corruption cases

जेल में बंद नवाज शरीफ को सोमवार को पेश करें, कोर्ट ने अधिकारियों को दिया आदेश

Thu, 09 Aug 2018 04:25 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Thu, 09 Aug 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
National Accountability Court orders to produce Nawaz sharif on monday for hearing corruption cases
नवाज शरीफ
पाकिस्तान की जवाबदेही अदालत ने गुरुवार को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के अधिकारियों को आदेश दिया कि वे जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के दो अन्य मामलों की सुनवाई के लिए सोमवार को अदालत में पेश करें।
विज्ञापन


न्यायाधीश अरशद मलिक की जवाबदेही अदालत ने शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के दो मामलों - फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट मामले और अल-अजीजिया स्टील मिल्स एंड हिल मेटल इस्टैब्लिशमेंट मामले में पहली सुनवायी की। इससे पहले इस सप्ताह इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने दोनों मामलों को अन्य न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की अर्जी स्वीकार कर ली थी।
विज्ञापन


शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ गत वर्ष तीन मामले दायर किये गए थे।

शरीफ (68) अपनी पुत्री मरियम (44) और अपने दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर के साथ रावलपिंडी के अडियाला जेल में क्रमश: 10 वर्ष, सात वर्ष और एक वर्ष की सजा काट रहे हैं। गत छह जुलाई को एक जवाबदेही अदालत ने इन लोगों को लंदन में परिवार के चार फ्लैट के स्वामित्व को लेकर दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीफ ने अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ 16 जुलाई को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में एक अपील दायर की थी। उसी दिन उन्होंने दो अन्य मामलों को स्थानांतरित करने की एक अर्जी दायर की थी।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने इस सप्ताह शरीफ और उनके दो पुत्रों के खिलाफ लंबित भ्रष्टाचार के मामलों को अन्य जवाबदेही अदालत को स्थानांतरित करने की अर्जी स्वीकार कर ली।


न्यायाधीश मलिक के नेतृत्व वाली जवाबदेही अदालत ने जब गुरुवार को मामले में सुनवायी शुरू की तो उन्होंने अभियोजन से शरीफ की मौजूदगी के बारे में पूछा। उन्हें राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा बताया गया कि वह जेल में हैं और उन्हें सुरक्षा कारणों से अदालत नहीं लाया गया।

न्यायाधीश ने सुनवायी सोमवार तक स्थगित कर दी और आदेश दिया कि उन्हें सुनवायी के लिए पेश किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed