फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Musharraf treason case: pervez musharraf sought security to return to Pakistan from Dubai

देशद्रोह मामला: दुबई से पाकिस्तान लौटने के लिए मुशर्रफ ने मांगी सुरक्षा

Tue, 21 Aug 2018 05:28 AM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Tue, 21 Aug 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
Musharraf treason case: pervez musharraf sought security to return to Pakistan from Dubai
परवेज मुशर्रफ
देशद्रोह का मुकदमा झेल रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान लौटने की इच्छा जताई है साथ ही अपनी जान को खतरा बताया है। मुशर्रफ ने देशद्रोह केस की सुनवाई कर रही विशेष अदालत को सोमवार को सूचित कर या जानकारी दी और कहा कि अगर रक्षा मंत्रालय उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए तो वह उसके सामने पेश हो सकते हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) सरकार ने पूर्व सेना प्रमुख के खिलाफ नवंबर 2007 में संविधान से इतर आपातकाल लगाने पर द्रेशद्रोह का मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि लाहौर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद यावर की अध्यक्षता वाली विशेष अदालत ने गृह सचिव को 27 अगस्त को तलब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ इस पर भी गौर करेगी कि क्या मुशर्रफ के बयान दर्ज कराए बिना भी सुनवाई हो सकती है। वहीं दुबई में रह रहे मुशर्रफ ने सुरक्षा कारणों का हवाला दे कर पाकिस्तान वापस लौटने से इनकार किया है। 


पूर्व राष्ट्रपति के वकील अख्तर शाह ने कहा कि अगर रक्षा मंत्रालय सुरक्षा मुहैया कराए तो उनके मुवक्किल पेश हो सकते हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया कि अदालत ने पाया कि आरोपी को सुरक्षा मुहैया कराना संघीय सरकार की जिम्मेदारी है और मामले की सुनवाई 27 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed