फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   musharraf-kashmir-tension

कश्मीरियों को बस भड़काने की देर है: मुशर्रफ़

Fri, 17 Oct 2014 11:50 AM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
musharraf-kashmir-tension

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने कहा है कि कश्मीर में लोग भारत के ख़िलाफ़ हैं और उन्हें बस भड़काने की ज़रूरत है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के टीवी चैनल 'अब तक' को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर हफ्तों से जारी तनाव के सिलसिले में ये बात कही।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीमा पर भारत की कार्रवाइयों का दोगुनी ताकत से जवाब देने में सक्षम है।

मुशर्रफ़ ने भारत को चेतावनी देने वाले अंदाज में कहा कि भारत 'किसी तरह की ग़लतफ़हमी न पाले'।

उनके इस बयान पर भारत में कड़ी प्रतिक्रिया हो रही है।
'बस भड़काने की देर है'

उन्होंने भारत प्रशासित कश्मीर का ज़िक्र करते हुए कहा, "लोग सरकार के ख़िलाफ़ खड़े हैं और उन्हें सिर्फ़ भड़काने की देर है।"

मुशर्रफ़ के अनुसार पाकिस्तान से लाखों लोग कश्मीर में जाकर लड़ने को तैयार हैं।

भारत अकसर पाकिस्तान से चरमपंथी घुसपैठ होने का आरोप लगाता रहा है और सीमा पर जारी तनाव को भी वो ऐसी कोशिशों से जोड़ कर देखता है।

हारुन रशीद, पाकिस्तान संपादक, बीबीसी उर्दू
सीमा पर तनाव की वजह से पाकिस्तान में राष्ट्रवादी भावनाएं उफान पर हैं जिसे कैश करने की कोशिश हो रही है। मुशर्रफ़ से पहले पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष बिलावल भुट्टो भी कश्मीर पर ऐसा ही बयान दे चुके हैं। लगता यही है कि मुशर्रफ़ सिर्फ़ मीडिया में बने रहने के लिए ऐसा कह रहे हैं। इसके अलावा उनका ज़िक्र मीडिया में तभी आता है जब उनके ख़िलाफ़ देशद्रोह और अन्य मुकदमों की सुनवाई होती है। इसके अलावा न उनकी कोई राजनीतिक गतिविधियां और न ही कहीं आना-जाना है। उन्हें उनके घर तक सीमित रखा गया है। कभी कभार कोई टीवी चैनल जाकर उनका इंटरव्यू कर लेता है तो वो ज़रूर चर्चा में आ जाते हैं।

सीमा पर हफ़्तों से जारी तनाव में अब तक दोनों तरफ़ से 20 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और इसके लिए दोनों पक्ष एक दूसरे को ज़िम्मेदार ठहराते हैं।

पूर्व सैन्य शासक परवेज़ मुशर्रफ़ ने कहा, "अगर ये पाकिस्तान पर दबाव डालते हैं तो फिर सरकार को आत्मरक्षा के लिए क़दम उठाने होंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed