फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mumbai attack: America wants to see responsibility and justice

26/11 पर न्याय की बात करने वाले अमेरिका का पाक पर प्रतिबंध से इनकार

Wed, 07 Sep 2016 11:08 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Wed, 07 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mumbai attack: America wants to see responsibility and justice
- फोटो : Amar Ujala

मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले के मामले को लेकर पाकिस्तान में चल रहे ट्रायल में अमेरिका और प्रगति के साथ-साथ ‘जवाबदेही और न्याय’ होते देखना चाहता है। उल्लेखनीय है कि इस आतंकी हमले में छह अमेरीकियों सहित 166 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने मंगलवार को कहा, ‘ हम इस मामले में काफी स्पष्ट रहे हैं कि मुंबई हमलों के मामले में जवाबदेही तय हो और लोगों को न्याय मिले। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘उन भयावह हमलों में जान गंवाने वालों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे।
विज्ञापन


हम लंबे समय से आतंकवाद से निपटने में सहयोग को बढ़ावा देते रहे हैं और इस बात पर जोर भी देते रहे हैं। इसमें भारत और पाकिस्तान के साथ इस मामले से संबंधित खुफिया जानकारियों का आदान-प्रदान भी शामिल है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह सालों से चल रहा ट्रायल

Mumbai attack: America wants to see responsibility and justice

टोनर ने कहा, ‘हम अपनी चिंताएं स्पष्ट कर रहे हैं कि उन्हें उन सभी आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो उनकी धरती से अपनी गतिविधियां चला रहे हैं या वहां अपना पनाहगाह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह लंबे समय से हमारा उद्देश्य रहा है। इसमें प्रगति देखने को मिली है लेकिन इसमें और प्रगति की जरूरत है।’ उल्लेखनीय है कि मुंबई आतंकी हमले का ट्रायल पाकिस्तान में पिछले छह साल से चल रहा है।

इस हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-ताइबा का कमांडर जकीउर रहमान लखवी पिछले एक साल से जमानत पर जेल से बाहर अज्ञात स्थान पर रह रहा है। अन्य छह संदिग्ध रावलपिंडी के अदियाला जेल में हैं।

पाकिस्तान पर प्रतिबंध नहीं लगाएगा अमेरिका

Mumbai attack: America wants to see responsibility and justice

अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान को सभी आतंकी समूहों को निश्चित तौर पर निशाना बनाना चाहिए और इनमें उन समूहों को भी शामिल किया जाना चाहिए, जो उसके पड़ोसी देशों को निशाना बनाते हैं। हालांकि, अमेरिका ने यह भी कहा है कि वह आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की योजना नहीं बना रहा है।

विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा, ‘हम किसी किस्म के प्रतिबंध के बारे में नहीं सोच रहे हैं।’ हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत जाल्मे खलीलजाद ने एक बयान में कहा था कि अब अमेरिका को पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के विकल्प पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

खलीलजाद के इस बयान से संबंधित सवाल पूछे जाने पर टोनर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हम उस कगार पर हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed