{"_id":"59e6e54d4f1c1bd9538b802e","slug":"many-killed-and-injured-in-suicide-attack-in-quetta-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: बलूचिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमला, 6 की मौत, 8 घायल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: बलूचिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमला, 6 की मौत, 8 घायल
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक धमाके में 6 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, जबकि 8 लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक ये धमाका शरियब मिल इलाके में बुधवार को सिब्बी रोड पर उस वक्त हुआ जब 35 लोगों को लेकर जा रही एक पुलिस की गाड़ी इलाके से गुजर रही थी।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल क्वेटा के प्रवक्ता वसीम बेग का कहना है कि इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की जान गई है, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर इलाके को खाली कराकर घेराबंदी कर दी है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक ट्रक के भीतर 30 पुलिसकर्मी मौजूद थे। ये धमाका शहर के बाहरी इलाके में हुआ है जो कि रिहाइशी नहीं है। क्वेटा के डीआईजी रज्जाक चीमा ने जिओ न्यूज को जानकारी दी कि शहर में आतंकी हमले के इनपुट मिले थे।
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में बलूचिस्तान असुरक्षा के माहौल से गुजर रहा है। इस प्रांत में कई सड़क किनारे हुए धमाकों और आत्मघाती हमलों में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है। 26 सितंबर को भी शहर में उस वक्त धमाका हुआ जब 100 बच्चों को लेकर जा रही बस क्वेटा के हाना रोड से गुजर रही थी।
पढ़ें: सीरिया में ISIS ने मचाई भीषण तबाही, बम धमाकों में 18 लोगों की मौत
हमलावरों ने बस को निशाना बनाया था, ये बस शहर के सोरेंज इलाके से आ रही थी। हालांकि इस हमले में किसी भी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन ड्राइवर मामूली रूप से घायल हुआ था। वहीं 13 अगस्त को क्वेटा के पिशिन बस स्टॉप के नजदीक मिलिट्री ट्रक को भी आत्मघाती हमले के जरिए निशाना बनाया गया था।
इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें 8 सैनिक भी मारे गए थे। जून में भी क्वेटा के गुलिस्तान रोड क्षेत्र के शाहदा चौक के नजदीक आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत हुई थी जिसमें सात पुलिसकर्मी शामिल थे।