फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Many former Pakistan cricketers supported Imran Khan to make PM

इमरान को पीएम बनाने के लिए कई पूर्व पाक क्रिकेटरों ने दिया समर्थन

Mon, 23 Jul 2018 01:07 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Many former Pakistan cricketers supported Imran Khan to make PM

पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के लिए 25 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया इमरान खान के पक्ष में कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर उतर आए हैं। बता दें कि इमरान खान पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं, जिनके नेतृत्व में देश ने पहली बार विश्व कप जीता था। 

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं पीटीआई के मुखिया

65 साल के इमरान ने हाल ही में कहा था कि यदि सत्ता मिली तो देश में चल रहे गंभीर आर्थिक व प्रशासनिक समस्याओं के निस्तारण को उनकी पार्टी के पास 100 दिन की एक योजना है। इसके बाद ही पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने उनका समर्थन किया है। पूर्व कप्तान व मशहूर खब्बू तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने ट्वीट किया कि ये आपका नेतृत्व ही था कप्तान इमरान खान कि हम 1992 में विश्व चैंपियन बन पाए। 
विज्ञापन


ये आपका ही नेतृत्व होगा, जिसमें हम दोबारा महान लोकतांत्रिक देश बन सकते हैं। कप्तान के लिए वोट कीजिए, नया पाकिस्तान। इसी तरह अकरम के मशहूर जोड़ीदार तेज गेंदबाज रहे वकार यूनुस ने भी ट्विटर पर इमरान और उनकी नेतृत्व क्षमता का समर्थन किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed