{"_id":"5773e3314f1c1b5f1879c657","slug":"malala-and-her-family-are-now-millionaires","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ तीन साल में मलाला यूसुफजई बनीं करोड़पति","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
सिर्फ तीन साल में मलाला यूसुफजई बनीं करोड़पति
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jun 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
malala
- फोटो : getty images
महिला शिक्षा के लिए तालिबान के खिलाफ अावाज उठाने वाली और नोबेल पुरस्कार विजेता, मलाला युसुफजई छोटी-सी उम्र में करोड़पति बन चुकी है। उन्होंने ये पैसे अपनी जीवनी 'आई एम मलाला' की बिक्री और दुनियाभर में प्रेरणादायक व्यख्यान देकर कमाए हैं।
पाकिस्तान की रहने वाली 18 वर्षीय मलाला को तालिबानियों ने स्कूल नहीं जाने के फरमान का पालन नहीं करने पर सिर में गोली मार दी थी। हालांकि, वह तालिबानियों के इस हमले में बच गई और दुनियाभर में उनकी पहचान बनी। मलाला ने पाकिस्तान की स्वात घाटी में तालिबान शासन के बीच में अपनी जिंदगी के बारे में अपनी जीवनी ‘आई एम मलाला’ में लिखा है।

Trending Videos
मलाला ही नहीं उनके माता-पिता भी हुए करोड़पति
द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मलाला की इस किताब के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए एक कंपनी बनाई गई थी। साल 2015 में इस कंपनी ने 10 करोड़ (1.1 पाउंड) रुपए का मुनाफा कमाया है। मलाला के पिता जियाउद्दीन युसुफजई और उनकी मां तूर पेकई इस कंपनी के ज्वाइंट शेयर होल्डर्स हैं। मलाला का पूरा परिवार अब लंदन के बरमिंघम इलाके में रह रहे हैं और यहीं पर मलाला भी पढ़ रही हैं।
मलाला की जीवनी तीन साल पहले अक्टूबर 2013 में प्रकाशित हुई थी। इस किताब की अबतक करीब 18 लाख प्रतियां बिक चुकी हैं।
Published by- Vikrant Singh
मलाला की जीवनी तीन साल पहले अक्टूबर 2013 में प्रकाशित हुई थी। इस किताब की अबतक करीब 18 लाख प्रतियां बिक चुकी हैं।
Published by- Vikrant Singh