फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   local market in pakistan dynamited as punishment for blast

पाकिस्तानी सेना के अधिकारी की हत्या का बदला लेने के लिए डायनामाइट से उड़ाया बाजार

Sun, 06 Nov 2016 04:51 AM IST
एजेंसी/ पेशावर
एजेंसी/ पेशावर Updated Sun, 06 Nov 2016 04:51 AM IST
विज्ञापन
local market in pakistan dynamited as punishment for blast
पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी की हत्या का बदला लेने के लिए पाक के आतंकवाद प्रभावित दक्षिण वजीरिस्तान के कबाइली इलाके में स्थानीय बाजार को प्रशासन ने डायनामाइट से उड़ा दिया गया। पाक अधिकारियों ने बताया कि सेना के अधिकारी की हत्या का बदला लेने और सामूहिक रूप से सजा देने के लिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने वाना बाजार में कर्फ्यू लगा दिया। इस घटना के चलते छह हजार दुकानों को बंद करना पड़ा। 
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को इसी बाजार में तलाशी अभियान के दौरान एक विस्फोट में पाक सेना के मेजर इमरान की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हो गए थे। राजनीतिक एजेंट जफरुल इस्लाम खट्टक ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिण वजीरिस्तान के मुख्यालय वाना के रुस्तम बाजार को डायनामाइट से उड़ाया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई स्थानीय कानूनों के तहत की गई। जफरुल ने बताया कि फ्रंटियर क्राइम रेगुलेशन के तहत यह कार्रवाई की गई है। इसमें सामूहिक रूप से सजा देने की व्यवस्था है। यह रेगुलेशन ब्रिटिश उपनिवेश काल के कानून से लिया गया है, जो पहले से मौजूद स्थानीय कानूनों और प्रथाओं पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed