फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   jud chief Hafiz saeed seeking to enter political space, launches new party in pakistan

पाकिस्तान में हाफिज सईद ने बनाई पार्टी, राजनीति में करेगा एंट्री

Tue, 08 Aug 2017 10:12 AM IST
एजेंसी,भाषा
एजेंसी,भाषा Updated Tue, 08 Aug 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
jud chief Hafiz saeed seeking to enter political space, launches new party in pakistan
हाफिज सईद

पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी समूह जमात उद दावा के संस्थापक हाफिज सईद ने राजनीतिक क्षेत्र में जगह बनाने के लिए एक नयी पार्टी बनाई है। सईद की राजनीतिक पार्टी का नाम 'मिल्ली मुस्लिम लीग' है। मौलवी और समूह के पुराने शीर्ष सदस्यों में शामिल सैफुल्ला खालिद को नव गठित मिल्ली मुस्लिम लीग पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


उसने इस्लामाबाद में आज संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी पाकिस्तान को एक सही इस्लामी एवं कल्याणकारी राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करेगी और वह समान विचारधारा वाले दलों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। बता दें कि अमेरिका ने जमात उद दावा के संस्थापक हाफिज सईद की गिरफ्तारी कराने के लिए सूचना देने पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है। वह इस साल की शुरूआत से पाकिस्तान में नजरबंद है।
विज्ञापन


मालूम हो कि मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद 31 जनवरी से नजरबंद था। जबकि अप्रैल में उसकी हिरासत अवधि को तीन और माह के लिए बढ़ा दिया गया था। पंजाब सरकार ने 31 जनवरी को सईद और उसके चार करीबी सहयोगियों अब्दुल्ला उबैद, मलिक जफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद और काजी आसिफ हुसैन को आतंकवाद रोधी कानून 1997 के तहत हिरासत में लिया था। सईद की हिरासत अवधि को पंजाब मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर के तहत बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पिछले महीने 28 जुलाई को जारी एक अधिसूचना में पंजाब सरकार के गृह विभाग ने कहा कि संघीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर सईद की हिरासत अवधि को और 60 दिन के लिए बढ़ाया गया था। अधिसूचना के मुताबिक सईद और चार अन्य की हिरासत अवधि की मियाद 27 जुलाई को खत्म हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed