{"_id":"598493624f1c1b224e8b4bff","slug":"hafiz-saed-has-traded-in-bullets-to-take-human-lives-now-he-is-trying-to-hide-behind-ballot","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिज सईद बुलेट से रंगा हाथ अब बैलट के पीछे छिपाना चाहता है : भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हाफिज सईद बुलेट से रंगा हाथ अब बैलट के पीछे छिपाना चाहता है : भारत
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Aug 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
hafiz saeed
भारत ने पाकिस्तान में लश्करे तोईबा (जमात्-उद्-दावा)के सरगना हाफिज मोहम्मद सईद के नई पार्टी बनाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल वाग्ले ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया और पाकिस्तान से कदम उठाने की मांग की। वाग्ले ने कहा कि हाफिज सईद हत्यारा है। वह मुंबई आतंकी हमले का मुख्य सूत्रधार है। इस हमले में 160 लोग मारे गए थे। वह एक दुर्दांत और खूंखार अंतर्राष्ट्रीय आतंकी है। वाग्ले ने कहा कि अब वह बुलेट चलाने के बाद अपने खून से रंगे हाथों को बैलट के पीछे छिपाना चाहता है।
वाग्ले ने कहा कि मीडिया में हमें रिपोर्ट्स मिलती है कि वह पाकिस्तान में हाऊस अरेस्ट है। इस तरह का आतंकवादी लश्करे तोइबा या जमात्-उद्-दावा किसी भी नाम से अपना संगठन चलाए, ये दोनों ही संगठन संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित हैं। इस प्रकार के आतंकवादी और आतंकी संगठनों को पाकिस्तान जो छूट मिली है, चिंता का विषय है। अब यह आतंकवादी पाकिस्तान में राजनीतिक पार्टी का गठन करना चाहता है।
लश्कर सरगना हाफिज सईद ने बनाई नई पार्टी, बनना चाहता है पाकिस्तान का पीएम!
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे में पाकिस्तान को अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्व का पालन करना चाहिए और इस तरह के आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगानी चाहिए।