फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   journalist Cyril Almeida banned from leaving Pakistan

फौज और सरकार की पोल खोलने वाले पत्रकार पर पाकिस्तान ने लगाई पाबंदी

Wed, 12 Oct 2016 03:48 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Wed, 12 Oct 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
journalist Cyril Almeida banned from leaving Pakistan
- फोटो : Getty Images
पाकिस्तान सरकार और सेना के बीच टकराव की पोल खोलने वाले जानेमाने पत्रकार के देश छोड़ने पर पाबंदी लगा दी गई है। पाक अखबार ‘डॉन’ के पत्रकार सीरिल अल्मीडा ने अपनी रिपोर्ट में एक महत्वपूर्ण बैठक का जिक्र किया था जिसमें नवाज शरीफ सरकार और सेना प्रमुख राहील शरीफ के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए थे। 
विज्ञापन


अब पाक सरकार ने इस पत्रकार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस बैठक में आईएसआई को कहा गया था कि आतंकी समूहों को उसके समर्थन के कारण पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


डॉन के स्तंभकार और संवाददाता सीरिल अल्मीडा ने ट्वीट करके कहा कि उन्हें ‘एग्जिट कंट्रोल लिस्ट’ में रखा गया है। इसके तहत सूची में शामिल लोगों के देश छोड़ने पर रोक लग जाती है। अल्मीडा ने ट्वीट किया, ‘उलझन में हूं, दुखी हूं। कहीं जाने का कोई इरादा नहीं था। यह मेरा घर है। पाकिस्तान।’ अल्मीडा ने एक सप्ताह पहले ही यह खबर लिखी थी, जो डॉन में पहले पन्ने पर प्रकाशित हुई। उन्होंने लिखा था कि पाक सरकार और सेना के बीच दरार की वजह वे आतंकी समूह हैं, जो पाकिस्तान से संचालित होते हैं और भारत व अफगानिस्तान में हमले करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बार पीएमओ ने रिपोर्ट को नकारा

journalist Cyril Almeida banned from leaving Pakistan

सरकार की ओर से इस प्रतिबंध पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। इससे पहले पीएम नवाज शरीफ ने सोमवार को इस ‘मनगढ़ंत’ खबर को प्रकाशित करने के लिए जिम्मेदार लोगों पर ‘कड़ी कार्रवाई’ करने को कहा था। इस बीच अल्मीडा का ट्वीट पाकिस्तान में टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया है और उन्हें कई वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन भी मिल रहा है।

पाक पीएमओ ने एक और बयान जारी कर डॉन समाचार पत्र में 6 अक्तूबर को प्रकाशित खबर को नकार दिया है। सरकार और सेना के बीच दरार की खबर से इनकार करते हुए इसे मनगढ़ंत बताया गया है। यह तीसरी बार है जब पीएमओ ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed