फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Jemima praises party's good showing in Pakistan polls

इमरान की सफलता से खुश हैं जेमाइमा

Sun, 12 May 2013 05:04 PM IST
BBC
BBC Updated Sun, 12 May 2013 05:04 PM IST
विज्ञापन
Jemima praises party's good showing in Pakistan polls

तहरीक ए इंसाफ को ख़ैबर पख़्तून प्रांत में सफलता मिली है और वो वहाँ सरकार बनाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


लंदन में रह रही जेमाइमा ने ट्वीट किया, "ये उस राजनीतिक दल के लिए भारी सफलता है जिसके पास संसद में सिर्फ एक सीट हुआ करती थी। एक प्रांत में सत्ता में भी आई है। सुनामी न सही, लेकिन निश्चित तौर पर नए पाकिस्तान की ओर।"

इससे पहले जेमाइमा ने ट्वीट किया था है कि आतंक की धमकियों के बावजूद लोगों ने वोट डाले।

जेमाइमा ने ये भी ट्वीट किया था कि उनके लड़कों ने इमरान खान का कुर्ता पहन रखा है. उनके दो बेटे हैं सुलेमान खान और कासिम खान।

जेमाइमा ने 1995 में इमरान से निकाह किया था, लेकिन 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया।

प्रोफ़ाइल: ख़ाक से उठे फिर नवाज़

दूसरी सबसे बड़ी पार्टी
विज्ञापन


पीटीआई के नेता असद ओमार का कहना है कि तहरीक ए इंसाफ के लिए ये स्वर्णिम दिन है।

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का संसद में प्रतिनिधित्व न के बराबर था वो देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। साथ ही खैबर पख्तून प्रांत में वो सरकार बनाने की स्थिति में आती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान से लगने वाले पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तून प्रांत में इमरान खान की पार्टी को काफी फायदा होता दिख रहा है।

पार्टी प्रांतीय असेंबली की 99 सीटों में से 76 के नतीजे आ गए हैं। इनमें 25 सीटें जीतकर तहरीक ए इंसाफ सबसे आगे चल रही है जबकि पीएमएल(एन) को 10 सीटें मिली हैं।

ये प्रांत सबसे ज्यादा चरमपंथी हिंसा का शिकार है. चुनावों में यहां सबसे ज्यादा उम्मादवीरों पर हमले हुए।

पाक नतीजों का सोशल मीडिया पर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed