फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   jaish-e-mohammed is collecting money outside mosque to fight with india

VIDEO: भारत में जिहादी भेजने के लिए कराची में जैश-ए-मोहम्मद जमा कर रहा चंदा

Tue, 05 Jul 2016 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
jaish-e-mohammed is collecting money outside mosque to fight with india
मस्जिद के सामने जैश-ए-मोहम्मद जमा कर रहा चंदा। - फोटो : the indian express

पाकिस्तान के कराची से एक ऐसी वीडियो सामने आ रहा है, जिससे पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से भारत के खिलाफ रची जा रही एक और साजिश का पर्दाफाश हुआ है। कराची की एक मस्जिद के सामने जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से चंदा जमा किया जा रहा है। यह चंदा भारत और अफगानिस्तान में लड़ने के लिए जिहादियों को भेजने के मकसद से जमा किया जा रहा है।

विज्ञापन


द इंडियन एक्सप्रेस को मिला यह वीडियो शुक्रवार रात और शनिवार को बनाया गया है। आप को बता दें कि पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध है, उसके बावजूद कराची में इस तरह की गतिविधियां होना पाकिस्तान पर कई सवाल खड़े करता है। साथ ही पाकिस्तान के उन दावों को भी खारिज करता है कि वह जैश-ए-मोहम्मद को किसी भी प्रकार की मदद नहीं देता है।
विज्ञापन


यह मस्जिद कराची के जैकब लाइन्स एरिया में स्थित है। चंदा ले रहे लोग मस्जिद के बाहर एक चादर फैलाकर खड़े हैं और आवाज लगा रहे हैं कि सभी लोग चंदा दें। इस चंदे का इस्तेमाल भारत और अफगानिस्तान में जिहादियों को भेजने में किया जाएगा, ताकि भारत और अफगानिस्तान से लड़ाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर के लिए लड़ेंगे

jaish-e-mohammed is collecting money outside mosque to fight with india

वो लोग कहते सुनाई दे रहे हैं कि जैश-ए-मोहम्मद के बहादुर जवान जिहादियों के लिए पैसे दान करिए, जो लोग अल्लाह और इस्लाम की सफलता के लिए लड़ रहे हैं।

वे कह रहे हैं कि आप लोग अल्लाह के नाम पर पैसे दान करें, जिनसे भारत के खिलाफ लड़ने के लिए जिहादी भेजे जा सकें, ताकि कश्मीर हमारा हो सके। साथ ही अफगानिस्तान में अमेरिका के खिलाफ लड़ने के लिए भी जिहादी भेजे जाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।

हद तो यह है कि वहीं पास में ही पुलिस वाले भी खड़े दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कोई भी पाकिस्तान में प्रतिबंधित इस समूह जैश-ए-मोहम्मद के लोगों को रोक नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed