{"_id":"592e915f4f1c1ba915bdd1ad","slug":"jadhav-case-pakistan-ag-to-lead-team-to-international-court-of-justice-meet-on-june-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाधव मामला: ICJ की अगली सुनवाई में पाकिस्तान का मजबूत पक्ष रखेंगे अटॉर्नी जनरल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
जाधव मामला: ICJ की अगली सुनवाई में पाकिस्तान का मजबूत पक्ष रखेंगे अटॉर्नी जनरल
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Wed, 31 May 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल अश्तार औसाफ हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में 8 जून को होने वाली सुनवाई में लीगल टीम का नेतृत्व करेंगे। जहां ‘एजेंट्स' मामले में भारत और पाकिस्तान की तरफ से आगे की कार्यवाहियों पर सुनवाई के लिए आईसीजे प्रेसिडेंट से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
डॉन की खबर के मुताबिक, मंगलवार को नेशनल एसेंबली स्पीकर अयाज सादिक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी संसदीय समिति की एक मीटिंग में उन्हें नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इस मीटिंग में मामले की भविष्य की रणनीतियों और फांसी की सजा को कैसे कायम रखा जाए इस पर चर्चा हुई। साथ ही, इंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान द्वारा उठाए जाने वाले संभावित कदमों के बारे में भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जाधव को जासूसी के आरोप में को फांसी की सजा सुनाई है जिसके बाद 18 मई को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने पाक सैन्य अदालत द्वारा दिए गए इस फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी है।
वहीं, पाक ने दावा किया है कि कुलभूषण जाधव ने उन्हें महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी मुहैया कराई है। पाक ने ये भी कहा है कि जाधव की तरफ से दी गई ये जानकारी हाल ही में पाक में हुए आतंकी हमले से जुड़ी हुई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने पाकिस्तानी अखबार डान को बताया कि जाधव के पास अभी भी आतंकी हमलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी है। हालांकि अपने इस इंटरव्यू के दौरान जकारिया ने ये नहीं बताया कि किस तरह की जानकारी जाधव ने पाकिस्तान को दी है।