{"_id":"591105854f1c1b38548522d6","slug":"iran-warns-pak-of-surgical-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान की पाक को धमकी, कहा- सुधर जाओ, वरना करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
ईरान की पाक को धमकी, कहा- सुधर जाओ, वरना करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक
एजेंसी/ लंदन/इस्लामाबाद
Updated Tue, 09 May 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह सुन्नी आतंकियों पर लगाम लगाए नहीं तो वह देश में घुसकर उनके अड्डे तबाह कर देगा। ईरानी सेना के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि पाक के सुन्नी आतंकी सीमा पार से हमले करते हैं, ऐसे में पाकिस्तान सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
पिछले महीने आतंकियों के हमले में ईरान के बॉर्डर गार्ड के 10 सैनिक मारे गए थे। ईरान ने कहा था कि सुन्नी आतंकी संगठन जैश-अल-अदल ने पाकिस्तान की सरजमीं से लंबी दूरी की बंदूक से जवानों पर फायरिंग की थी। गौरतलब है कि ईरान-पाक सीमा पर अलगाववादी आतंकी और ड्रग तस्कर काफी सक्रिय हैं जिनसे क्षेत्र में अशांति रहती है।
विज्ञापन
सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने ईरानी सेना प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद बाकरी के हवाले से बताया, ‘हम लगातार ऐसे हालात बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। हम चाहते हैं कि पाकिस्तानी अधिकारी सीमाओं की सुरक्षा करें और आतंकियों को पकड़े और उनके ठिकानों को बंद कराएं। अगर आतंकी हमले आगे भी जारी रहते हैं तो हम इन आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों को तबाह कर देंगे, वे चाहे जहां भी हों।’
विज्ञापन
पिछले हफ्ते ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने पाकिस्तान जाकर पीएम नवाज शरीफ से सीमा सुरक्षा को मजबूत करने को कहा था। पाकिस्तान ने भी आश्वासन दिया है कि वह ईरान सीमा पर अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती करेगा।
इस बीच, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के उस दावे को झूठा बताया है जिसमें कहा जा रहा था कि पिछले हफ्ते सीमा पर हुई झड़प में 50 अफगान सैनिक मारे गए थे। पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत ने कहा कि झड़प में केवल दो अफगान सैनिकों की जान गई थी।