फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRIMINALS BECAME ACTIVE BEHIND TERRORISTS IN KASHMIR

कश्मीर में आतंक की आड़ में अपराधी सक्रिय

Mon, 08 May 2017 12:49 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 08 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
CRIMINALS BECAME ACTIVE BEHIND TERRORISTS IN KASHMIR
आतंकियों की आड़ में सक्रिय हुए अपराधी - फोटो : डेमो फोटो

कश्मीर में पुलिस का डर नहीं है। आतंकियों द्वारा पुलिस कर्मियों से हथियार लूटे जा रहे हैं। उन पर हमले किए जा रहे हैं। लगातार पुलिस को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन पुलिस बेबस नजर आ रही है।

विज्ञापन


आतंक की आड़ में कई अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। जो अपने निजी मतलब के लिए आतंकियों का नाम लेकर लूट खसूट कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ घटनाओं में पुलिस से हथियार लूटने वाले अपराधी भी हैं।
विज्ञापन


जो हथियारों के दम पर लोगों से पैसे लूट रहे हैं। हालांकि इस तरह का मामला जम्मू में भी सामने आ चुका है। जब घाटी के युवकों ने जम्मू में एक पुलिस कांस्टेबल से गन छीन ली। इन युवकों का भी कहना था कि हथियार छीनकर वह कश्मीर में लूट की योजना बना रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में निशाने पर पुलिसकर्मी

CRIMINALS BECAME ACTIVE BEHIND TERRORISTS IN KASHMIR
आतंकियों ने पुलिस को चेतावनी दी - फोटो : Demo Photo

पिछले कुछ दिनों से घाटी में पुलिस कर्मियों को ही निशाना बनाया जा रहा है। जबकि कुछ दिन पहले आतंकियों ने पुलिस को यह भी चेतावनी दी थी कि जो पुलिस कर्मी आतंकियों के साथ होने वाले आपरेशन में शामिल होते हैं, वह पीछे हट जाएं। नहीं तो उनके लिए काफी बुरा अंजाम होगा। घाटी में राज्य पुलिस का सिस्टम पूरी तरह से ठप हो चुका है।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस कर्मी आतंकियों से लड़ने की हिम्मत नहीं कर रहे। क्योंकि कश्मीर का स्थानीय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ही सबसे ज्यादा पुलिस को टारगेट कर रहा है। पिछले एक साल से लगातार पुलिस कर्मियों से बंदूकें छीनी जा रही हैं, लेकिन इस पर पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed