{"_id":"5b86881042c7924639037dcc","slug":"interpol-denies-to-arrest-pervez-musharraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवेज मुशर्रफ को गिरफ्तार करने से इंटरपोल का इंकार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
परवेज मुशर्रफ को गिरफ्तार करने से इंटरपोल का इंकार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
इंटरपोल परवेज मुशर्रफ को गिरफ्तार करने के पाकिस्तान सरकार के आदेश को ठुकरा दिया है। सरकार ने यह बात देशद्रोह मामले की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत को बताई।
विज्ञापन
इंटरपोल का कहना है कि वह राजनीतिक प्रकृति के मामले में दखल नहीं देना चाहती है। दुबई में रह रहे पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ देशद्रोह के मामले की सुनवाई ट्रिब्यूनल द्वारा फिर से शुरू किए जाने के बाद सरकार का यह जवाब आया है।
विज्ञापन
मुशर्रफ पर देश में आपातकाल लगाकर 2007 में संविधान को निलंबित करने का मामला दर्ज है। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर मुशर्रफ पाकिस्तान आने से कई बार मना कर चुके हैं।
विज्ञापन